अमेरिका के एक राजनीतिक विश्लेषक ने कहा है कि अमेरिका और ब्रिटेन, ऑले ख़लीफ़ा हुकूमत की जनता पर हो रहे अत्याचारों की अनदेखी कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार प्रेस टीवी के साथ एक इंटरव्यू में अमेरिकी राज्य ऊही यूकी टालीडो की सहायक प्रोफेसर उसामा अलइरादी ने कहा कि ब्रिटेन व अमेरिका बहरैन की जनता पर हो रहे अत्याचारों की अनदेखी कर रहे हैं।
उसामा के अनुसार ऑले ख़लीफ़ा सरकार पिछले चार दशकों से बहरैन की जनता के विरुद्ध विभिन्न तरह के अत्याचार करती आ रही है।
इस विश्लेषक ने कहा कि जब तक लोकतंत्र व मानवाधिकारों के अनुसार जनता की मांग को स्वीकार नहीं किया जाता बहरैनियों की क्रांति जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बहरैनियों को हालांकि नौकरियों से वंचित रखा जाए फिर भी इस देश की जनता कभी अपने अधिकारों से पीछ नहीं हटेगी।
बहरैन में मानवाधिकारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की कैद जैसे मुद्दों पर अमेरिका और ब्रिटेन की चुप्पी पर अफ़सोस जताते हुए कहा कि वाशिंगटन और लंदन इस देश में अपनी फ़ौजी मौजूदगी के लिये प्रयासरत है।
20 दिसंबर 2014 - 20:10
समाचार कोड: 659652
अमेरिका के एक राजनीतिक विश्लेषक ने कहा है कि अमेरिका और ब्रिटेन, ऑले ख़लीफ़ा हुकूमत की जनता पर हो रहे अत्याचारों की अनदेखी कर रहे हैं।